Monday, 10 November 2008

दीनू हुक़्क़े से चिलम उठा कर चिलम भरने चला जाता है |


पारो छप्पर में बैठी चूल्हे पर खाना बना रही थी |छोटा बालक भारत बहार नीम के पेड़ पर पड़े झूले में सो रहा था | हरिया और दीनू खेत में ऊख छिलने गए थे |फुलवा दीनू का खाना लेकर आती है |

फुलवा -”लाओ भाऊजी ,भारत के बापू का खाना दे दो खेत में दे आती हूँ |”

पारो -”ठहर जा फुलवा ,दो रोटी सेंक दू , ले जाना |”

पारो रोटी पका रही थी की अचानक ही फुलवा को उल्टिया सी आने लगती और चक्कर सा आ जाता है | पारो उसे दौड़ कर पकड़ती है और चारपाई पर लिटा देती है |

फुलवा (लेटे हुए )-”पता नहीं भाऊजी कई दिनों से ऐसा ही हो रहा है ,शरीर में भी कमजोरी सी महसूस हो रही है |”

पारो उसकी बीमारी को समझ चुकी थी ,वह मुस्कराते हुए कहती है -”अरे तुझे परेशान नहीं खुश होना चाहिए |”

फुलवा चौककर -”क्यों भाऊजी ?”

पारो -”अरे तुझे पता नहीं ,तुम माँ बनने वाली हो |”

फुलवा -” सच भाऊजी |”

पारो -”और नहीं तो किया झूठ थोड़ा ही बोल रही हूँ |”

फुलवा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता ,वह चारपाई से उठना चाहती थी लेकिन पारो ने उसे मना कर दिया |

पारो -”तू आराम कर तब तक मैं खेत में खाना दे आती हूँ |”

पारो खाना लेकर खेत चली जाती है |फुलवा चारपाई पर पड़ी सोच में डूबी हुई थी | उसके मन में अनोखे ख्याल आ रहे थे ,उसकी खुसी का कोई ठिकाना नही रहता | उसे ऐसा लगा मनो संसार की सारी खुशिया उसकी गोद में आ गई हो , वह चारपाई से उठती है और झूले के पास जाकर नन्हे बालक भारत को अपनी बाँहो में उठा लेती है और वह उसका मुंह बार-बार चूमती है |

पारो टेढी -मेढी पगडंडी यो से होकर खेत चली जाती है वह खाना रख देती है | दीनू आता है |

दीनू -”क्यों भाऊजी , फुलवा खाना लेकर क्यों नही आई ? आपको अनायास ही परेशान किया |”

पारो -”कुछ नही थोड़े दिनों बाद ठीक हो जायेगी |”

हरिया भी आ जाता है | दोनों हाथ धोकर खाना खाने लगते है | दीनू का चित्त एक जगह न था | पारो ने उसे ठीक वजह न बताई थी |

दोनों खाना खा लेते है दीनू हुक़्क़े से चिलम उठा कर चिलम भरने चला जाता है | पारो बर्तन इकठ्ठा करती है और हरिया को पारो की तबीयत के बारे में बताती है और वह बर्तन सिर पर रखकर घर की तरफ चल देती है |
पूरा उपन्यास पढ़ने पके लिए यहाँ चटका लगाये

Monday, 6 October 2008

सुखिया किचन के बहार जमीन पर बैठकर खाना खा रही थी |

रूबिया-”क्योंजी कोई अच्छा सा नाम बताओ ना , जो हम अपने राजा बेटे का रख सके “|

चढ्ढा साहब -”हाँ नाम तो बहुत से है | परन्तु नाम ऐसा होना चाहिए जो सब से जुदा हो “|

(कुछ देर दोनों चुप रहते है)

रूबिया -”मे बताऊं “|

चढ्ढा साहब -”हाँ बताओं “|

रूबिया -”चंदन कैसा रहेगा “|

चढ्ढा साहब -”अच्छा नाम है |चंदन ही रख लेते है “|

कुछ देर बाद -

रूबिया -”क्यों जी सो गए हो किया “?

चढ्ढा साहब -”नहीं तो “|

“में कह रही थी कि हरिया और पारो तो चले गए है |सारा दिन कम करते-करते थक जाती हूँ और ब्यूटी-पार्लर कि कमाई भी नही होती, कम से कम एक आया तो जरूर ही घर मे चाहिए जो काम -धन्दा और हमारे बाद हमारे बच्चों कि देखभाल कर सके | ऑफिस के किसी विश्वास वाले व्यक्ति कि पत्नी या बहन हो तो वह अच्छी रहेगी |”

चढ्ढा साहब -”ठीक है कल देखूँगा |”

अगले दिन शाम को जब चढ्ढा साहब ऑफिस से लोटे तो उनके साथ एक तीस - बत्तीस साल कि एक सावली सी युवती थी | यह चढ्ढा साहब के ऑफिस में काम करने वाले नौकर रामू कि पत्नी थी | उसका पाँच महीने का एक बालक भी था | वह चढ्ढा साहब के साथ ऊपर आती है |चढ्ढा साहब रूबिया को आवाज लगते है | रूबिया किचन में थी वह आती है |

चढ्ढा साहब -”सुखिया, ये तुम्हारी मेम-साहब है |”

सुखिया -”नमस्ते मेमसाहब |”

रूबिया -”नमस्ते |”

चढ्ढा साहब -”रूबिया ये ऑफिस में काम करने वाले मेरे नौकर रामू कि पत्नी है | यही नजदीक ही इसका मकान है | यह हमारे चंदन को अच्छी तरह से रखेगी |”

रूबिया और सुखिया दोनों किचन में चली जाती है |रूबिया खाना बनाने लगती है |

रूबिया -”सुखिया “|

-”जी मेम साहब “|

-”सिंक में हाथ धो कर साहब को खाना परोस दो “|

सुखिया हाथ धो कर मेज़ पर खाना परोस देती है | रूबिया ,सुखिया के लिए भी खाना डाल देती है | सुखिया किचन के बहार जमीन पर बैठकर खाना खा रही थी तो चढ्ढा साहब और रूबिया मेज पर बैठकर खाना खा रहे थे |

कुछ देर बाद सुखिया आती है वह बर्तन उठा कर ले जाती है | वह उन्हें साफ़ करती है | बर्तन साफ़ करने के बाद , सुखिया -”अच्छा तो मेमसाहब में जाऊं |”

रूबिया -”यहाँ आओ सुखिया |” सुखिया आती है |

रूबिया -”देखो सुखिया ये हमारा बच्चा है |इसका नाम चंदन है |दिन में हमारे बाद तुम्हें इसकी और पूरे घर कि देखभाल करनी है |”

सुखिया बच्चे को देखते हुए -”बड़ा प्यारा बच्चा है ,मेमसाहब आप फ़िक्र न करे में अपने बच्चे से भी ज्यादा आपके बच्चे कि देखभाल करूंगी | अच्छा मेम-साहब नमस्ते |”

-”नमस्ते ” (सुखिया चली जाती है )

अगले दिन सुखिया सुबह को ही आती है | चढ्ढा साहब और रूबिया अपने-अपने काम पर चले जाते है | सुखिया बच्चे को पलने मे लिटा देती है और घर का काम करने लगती है | दोपहर को रूबिया का फोन आता है वह चंदन के बारे मे पूछ रही थी | कुछ देर बाद चंदन जाग जाता है | वह रोने लगता है | सुखिया उसे उठा लेती है और स्तन पान कराती है |

इसके बाद रूबिया रोज कुछ जल्दी आ जाती थी और थोड़ा बहुत समय चंदन को देती थी |इसी तरह समय गुजर रहा था |

पूरा उपन्यास पढ़ने पके लिए यहाँ चटका लगाये